मानसून का कहर! ओडिशा, झारखंड, MP और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, असम-गुजरात में बाढ़ ने मचाया तबाही, हाई अलर्ट पर NDRF

Amanat Ansari 25 Jul 2026 01:24: PM 1 Mins
मानसून का कहर! ओडिशा, झारखंड, MP और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, असम-गुजरात में बाढ़ ने मचाया तबाही, हाई अलर्ट पर NDRF

नई दिल्ली: देश भर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण अगले 48 घंटों में पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

असम में बाढ़ से अब तक 61 लोगों की जान जा चुकी है. 856 गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं. गुजरात में भी भारी बारिश और बाढ़ से 31 लोगों की मौत हो चुकी है. वलसाड और नवसारी जैसे जिलों में स्थिति सबसे खराब है. दोनों राज्यों में NDRF और SDRF की टीमें लगातार बचाव और राहत कार्य में जुटी हुई हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव क्षेत्र और तेज होने वाला है, जिससे पूर्वी और मध्य भारत में मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी. उत्तर प्रदेश के 28 जिलों (नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत) में भी गरज के साथ बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली-NCR में शनिवार को हल्की बारिश हुई और अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है. NDRF की टीमें हाई अलर्ट पर हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात हैं. लोगों को निचले इलाकों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के बाद फिर शुरू हो गई है, लेकिन मौसम पर नजर रखी जा रही है.

Weather news weather update heavy rain thunderstorms floods IMD

Recent News