उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, नवविवाहिता ने दिखाई हिम्मत, दुपट्टे ने बचाई जान!

Amanat Ansari 01 Sep 2026 08:33 PM 1 Mins
उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, नवविवाहिता ने दिखाई हिम्मत, दुपट्टे ने बचाई जान!

Newlywed woman saves her life using her dupatta: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश के दौरान एक बाइक सवार की जान महिलाओं के साहस और सूझबूझ से बच गई. तेज बहाव में फंसे युवक को नवविवाहिता समेत महिलाओं ने अपने दुपट्टे को रस्सी बनाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भटियात क्षेत्र के ककीरा-तुनुहट्टी रोड पर भारी बारिश के कारण अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. सड़क पानी की तेज धार में तब्दील हो गई. घाटशनी के ममला गांव का एक बाइक सवार इस उफनते पानी में फंस गया और बहने लगा. उसकी जान पर बन आई थी. मौके से गुजर रहे एक परिवार ने तुरंत मदद के लिए गाड़ी रोकी. परिवार के एक सदस्य ने पानी में उतरकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण पहुंचना मुश्किल हो गया.

तभी नवविवाहिता महिला और उसकी ननद आगे आईं. उन्होंने अपना दुपट्टा उतारकर रस्सी की तरह बाइक सवार की ओर बढ़ाया. बाइक सवार ने दुपट्टे को मजबूती से पकड़ा और परिवार के सदस्यों ने उसे खींचकर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया. पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों की तारीफें बटोर रहा है. यह घटना इंसानियत और साहस की मिसाल बन गई है.

Heavy rain Chamba Dupatta saves life

Recent News