Entertenment News: हेरा-फेरी 3 में परेश रावल को रिप्लेस करेंगे पंकज त्रिपाठी? बड़ा बयान आया सामने

Rahul Jadaun 22 May 2025 11:18: PM 1 Mins
Entertenment News: हेरा-फेरी 3 में परेश रावल को रिप्लेस करेंगे पंकज त्रिपाठी? बड़ा बयान आया सामने

Entertenment News: हेरा-फेरी 3 में परेश रावल का किरदार कौन निभाएगा, ये सवाल लंबे वक्त से चर्चा में है. लेकिन अब इस चर्चा को विराम देने का समय आ चुका है, क्योंकि इस किरदार को निभाने वाले नए अभिनेता का नाम सामने आ चुका है, सूत्रों के मुताबिक ये ख़बर सामने आई है कि पंकज त्रिपाठी परेश रावल को रिप्लेस कर सकते हैं, ये सवाल जब पंकज त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने कहा ये तो मैं भी सुन रहा हूं, लेकिन परेश रावल बड़े शानदार एक्टर हैं, मैं उनके सामने कुछ भी नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि इस किरदार के लिए मैं सही हूं.

बता दें कि फीस पर विवाद के चलते परेश रावल ने हेरा फेरी 3 को छोड़ दिया था, इस मूवी को अक्षय कुमार प्रोड्यूस करने वाले हैं, जबकि प्रियदर्शन इसका निर्देशन करने वाले हैं, हेरा फेरी के पहले भाग को भी प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था, लेकिन बीच में ही परेश रावल ने इस फ्रेंचाइजी को छोड़ कर बाबू राव किरदार के फैंस को बहुत बड़ा झटका दिया है, अब देखने वाली बात ये होगी कि पंकज त्रिपाठी इस किरदार के साथ लोगों के दिल में कितनी जगह बना पाते हैं.

Entertenment News hera pheri 3 pankaj tripathi big update on paresh rawal

Recent News