हिन्दू युवक को दुकान में उठा ले गए मुस्लिम दबंग, नाम और धर्म पूछा, फिर पैंट उतरवा कर डंडों से मारा

Rahul Jadaun 29 Apr 2025 04:35: PM 1 Mins
हिन्दू युवक को दुकान में उठा ले गए मुस्लिम दबंग, नाम और धर्म पूछा, फिर पैंट उतरवा कर डंडों से मारा

नई दिल्ली: पहलगाम में धर्म पूछ कर हिन्दुओं पर हुए आतंकी हमले को अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता था कि लखनऊ में ऐसी ही वारदास सामने आई है. बस फर्क इतना है कि इस बार लखनऊ के ही मुस्लिम युवकों ने एक हिन्दू युवक का पहले नाम और धर्म पूछा, फिर उसकी पैंट उतरवाई, उसके बाद इन लोगों ने हिन्दू युवक को बेरहमी से पीटा.

गुडंबा थानाक्षेत्र में हुई घटना

ये पूरा मामला लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र का है, जहां फूलबाग कॉलोनी के रहने वाले शशांक मौर्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, कि उसके साथ धर्म पूछकर मारपीट की गई है. ये घटना 27 अप्रैल की है जब शशांक रास्ते पर ज रहा था, तभी अचानक मोटर मैकेनिक मोहम्मद चांद ने शशांक को रास्ते पर ही रोक लिया, इसके बाद में वो शशांक की चप्पल को अपनी चप्पल बताकर चप्पल छीनने के लिए जबरदस्ती करने लगा. जब शशांक ने विरोध किया तो चांद ने अपने दो और साथियों को बुला लिया वो लोग उसे दुकान में उठा ले गए, जहां उसका धर्म पूछा, जबरन उसकी पैंट उतरवा दी, और फिर डंडे से बुरी तरह पिटाई की, इन लोगों के चंगुल में फंसा हुआ शशांक किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा और पुलिस के पास पहुंचा. जहां मुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया.

गुडंबा थाना के इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि चांद और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस ने चांद को हिरासत में ले लिया है उससे पूछताछ कर साथियों की तलाश की जा रही है. इस पूरे केस में  पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है.

Lucknow News Crime in Lucknow Young man killed after asking about his religion Muslims killed Hindu Lucknow Police

Recent News