UP new DGP: यूपी के कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार की रिटायरमेंट तारीख 31 मई है, अगर योगी सरकार चाहे तो उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दे सकती है, लेकिन इस बात की संभावना बेहद कम है, क्योंकि यूपी को लंबे वक्त से परमानेंट डीजीपी नहीं मिल पाया है. और प्रशांत कुमार को रिटायरमेंट के बाद कोई नई जिम्मेदारी देने की प्लानिंग है, ऐसी ख़बरें भी सूत्रों के हवाले से सामने आ रही हैं, तो सवाल है यूपी का अगला डीजीपी कौन होगा, सूत्र बताते हैं यूपी को पहली महिला डीजीपी मिल सकती हैं, जिनका नाम होगा IPS तिलोत्तमा वर्मा, इनके अलावा 5 नाम और रेस में हैं, जिनके बारे में पहले जानिए, फिर बताते हैं तिलोत्तमा वर्मा कौन हैं और इनकी दावेदारी क्यों मजबूत है.
साल 1990 बैच के IPS ऑफिसर हैं. फिलहाल पावर कॉरपोरेशन के डीजी पद पर तैनात हैं. बिजनौर, एटा, मथुरा, महाराजगंज, इटावा, रामपुर, सहारनपुर, रायबरेली और कानपुर जैसे जिलों के कप्तान रह चुके हैं.
साल 1990 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं, फिलहाल डीजी होमगार्ड के पद पर तैनात हैं. फैजाबाद, बरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, आगरा और गोरखपुर में एसएसपी रह चुके हैं. मेरठ रेंज के डीआईजी भी रहे हैं.
साल 1991 बैच के IPS ऑफिसर हैं. फिलहाल यूपी पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष और विजिलेंस डायरेक्टर हैं. नकलविहीन पुलिस भर्ती परीक्षा करवाकर इन्होंने अपने काम का लोहा मनवाया, कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.
साल 1991 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं. फिलहाल एसपीजी की कमान संभाल रहे हैं. पीएम मोदी की एसपीजी की सुरक्षा भी इनके ही जिम्मे हैं.
1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, फिलहाल BSF के डीजी हैं. यूपी कैडर के अधिकारी हैं. 3 बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुके हैं, ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी भूमिका रही है.
आम तौर पर अपने राज्य कैडर के अधिकारियों को केन्द्र सरकार की अनुमति से कोई भी राज्य सरकार वापस बुला सकती है, इसलिए एसपीजी और बीएसएफ के डीजी को यूपी का नया डीजीपी बनाए जाने की चर्चा है, हालांकि इतने अहम पदों पर इनका रिप्लेसमेंट कौन होगा, ये भी बड़ा सवाल है, चूंकि योगी आदित्यनाथ की नीतियां हमेशा महिला सशक्तिकरण की रही है, महिलाओं को लेकर कई बड़े काम योगी सरकार ने किए हैं, इसलिए ये भी चर्चा है कि IPS ऑफिसर तिलोत्तमा वर्मा को यूपी डीजीपी की कमान मिल सकती है.
शिमला की रहने वाली तिलोत्तमा वर्मा ने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन और BA LLB की पढ़ाई की है
फिलहाल लखनऊ में डीजी ट्रेनिंग हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, लेडी सिंघम ऑफिसर हैं
साल 2002 के हाथरस बैंक लूटकांड में अदम्य साहस दिखाने के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुईं
कहा जाता है CBI में भी इन्होंने शानदार ड्यूटी निभाई, हाल ही में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी लौटी हैं
इनके पति भी यूपी कैडर के आईपीएस रहे हैं, इनके काम की डिपार्टमेंट में खूब तारीफ होती रही है, इसलिए तिलोत्तमा वर्मा बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं, हालांकि फैसला डीजीपी की नियुक्ति करने वाली कमेटी को लेना है. चूंकि प्रशांत कुमार के अलावा डीजी जेल पीवी रमाशास्त्री और डीजी टेलीकॉम एम संजय तरड़े भी मई महीने में ही रिटायर हो रहे हैं. इसलिए यूपी पुलिस की वरिष्ठता सूची में बड़े बदलाव की गुंजाइश है, सभी अधिकारियों के बारे में जानने के बाद आपके हिसाब से यूपी का नया डीजीपी कौन होना चाहिए, जो कानून व्यवस्था को सही तरीके से संभाले अपनी राय जरूर दें. यूपी के नए डीजीपी के कंधे पर कई नई जिम्मेदारिया होंगी, जिन्हें बखूबी निभाना होगा.