महिला ने चपरासी को कमरे में बुलाकर चुपके से रिकॉर्ड कर लिया डर्टी वीडियो, फिर शुरू हुआ हनी ट्रैप का खेल

Amanat Ansari 22 Sep 2025 01:49: PM 2 Mins
महिला ने चपरासी को कमरे में बुलाकर चुपके से रिकॉर्ड कर लिया डर्टी वीडियो, फिर शुरू हुआ हनी ट्रैप का खेल

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नरवर तहसील के एक चपरासी को हनीट्रैप का शिकार बनाकर ब्लैकमेल किया गया. एक महिला ने फोन पर बातचीत के बहाने उसे बुलाया, फिर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कमरे में उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद 2 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी और न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी तीन फरार हैं.

जानकारी के मुताबिक, नरवर तहसील में चपरासी का काम संभाल रहे 42 वर्षीय मुलायम सिंह को कुछ दिनों पहले एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन पर महिला ने खुद को कमलेश रजक बताते हुए बातें कीं और विश्वास दिलाकर करैरा आने को कहा. 19 सितंबर को मुलायम करैरा पहुंचे, तो कमलेश ने उन्हें एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया. तभी कमलेश के साथी कल्ला जाटव, उषा जाटव और अनिकेत जाटव पहुंचे और उन्होंने मिलकर मुलायम का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद चारों ने मिलकर मुलायम को घेर लिया और 2 लाख रुपए मांगने लगे.

उन्होंने धमकी दी कि पैसे न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर फैला देंगे. पीड़ित को पिछोर के एसबीआई बैंक ले जाकर खाते से पैसे निकालने का दबाव बनाया. लेकिन मौके का फायदा उठाकर मुलायम वहां से फरार हो गया और सीधे करैरा थाने पहुंचकर पूरी घटना बयान कर दी. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. करैरा थाना प्रभारी ने बताया कि कमलेश को तहसील के पास वाली गली से धर दबोचा गया.

पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. बाकी तीनों कल्ला, उषा और अनिकेत की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं. पुलिस उस आपत्तिजनक वीडियो को रिकवर करने पर भी काम कर रही है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई आसान हो सके. मामला ब्लैकमेल, धमकी और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. एसपी शिवपुरी ने कहा कि ऐसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस है. पीड़ित को न्याय मिलेगा. अगर आपके पास ऐसी कोई जानकारी हो, तो तुरंत 100 या थाने पर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: लापरवाही के कारण 3 बीटेक छात्रों की गई जान, गाजियाबाद से लेर बरेली तक मातम!

यह भी पढ़ें: गला घोंटने पर भी नहीं मरी तो ससुराल वालों ने जहरीले सांप के साथ बहू को कमरे में बंद किया

यह भी पढ़ें: आगरा में स्कूल टीचर की गंदी हरकत: युवती को 5 हजार में खरीदना चाहा, नहीं मानी तो पिस्टल दिखाकर धमकाया

Madhya Pradesh Shivpuri Honey Trap Crime Viral Video

Recent News