स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर! 46 लोगों की मौत, कई डिब्बे चकनाचूर

Amanat Ansari 28 Oct 2026 03:42 PM 1 Mins
स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर! 46 लोगों की मौत, कई डिब्बे चकनाचूर

मैड्रिड: स्पेन में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. दो हाई-स्पीड ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह दुर्घटना राजधानी मैड्रिड को देश के दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर हुई.

रेल नेटवर्क संचालक एडिफ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बों को भारी नुकसान पहुंचा. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के तुरंत बाद बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है.

अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. दावा किया जा रहा है कि हातहत लोगों की संख्या सैकड़ों में हो सकती है. फिलहाल घायलों की सही संख्या और हादसे की पूरी तस्वीर सामने आने का इंतजार है. खबर को अपडेट किया जा रहा है.

Recent News