सर्बिया में इजरायली दूतावास में चाकूबाजी! गार्ड पर आतंकी हमला, हमलावर को मार गिराया गया

Amanat Ansari 28 Oct 2026 01:26 PM 1 Mins
सर्बिया में इजरायली दूतावास में चाकूबाजी! गार्ड पर आतंकी हमला, हमलावर को मार गिराया गया

बेलग्रेड: इजरायल में संसद चुनाव की मतगणना चल रही है, तभी यूरोपीय देश सर्बिया में इजरायली दूतावास पर आतंकी हमला हो गया. मंगलवार को बेलग्रेड स्थित इजरायली दूतावास के गार्ड पर अज्ञात हमलावर ने चाकुओं से हमला कर दिया. हमलावर ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगा रहा था. पुलिस ने उसे मौके पर ही मार गिराया.

सर्बिया के विदेश मंत्री ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है. गृहमंत्री ने भी पुष्टि की कि पुलिस इसे आतंकी हमले के रूप में जांच रही है. बेलग्रेड में इजरायली दूतावास के बाहर तैनात गार्ड पर अचानक हमला हुआ. हमलावर ने चाकू से वार किए. सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार दिया. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं.

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव संपन्न हुआ है और मतगणना जारी है. यूरोप में इजरायली दूतावासों पर सुरक्षा पहले से ही बढ़ाई गई है.

सर्बियाई अधिकारियों ने कहा कि जांच चल रही है. हमलावर की पहचान और उसके मकसद का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है. इजरायली पक्ष ने भी घटना की जानकारी ले ली है और अपने दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Recent News