नई दिल्ली: UP में होली पर जो कायदे में थे उनको फायदा मिला, लेकिन कई जगहों पर कायदा तोड़ कुछ लोग बाहर आए तो पुलिस उनका इलाज करती भी दिखाई दी. संभल पर सबकी नज़र थी लेकिन असली कांड अलीगढ़ में हो गया. UP की होली देखकर दूसरे राज्यों के लोग योगी की मांग करने लगे. अलीगढ़ में करीम मस्जिद के सामने DJ पर "अयोध्या भी सजा दी है, काशी भी सजा दी है, मथुरा भी सजाएंगे" गाना चलाया जा रहा था...जिस दौरान ये गाना बज रहा था. उस वक्त UP पुलिस के जवान भी कैमरे पर दिखाई देते हैं.
बताया जा रहा है कि कई मिनट तक जुलूस के दौरान मस्जिद के सामने ही DJ बजता रहा, जिस पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं, हालांकि अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने होली के पहले ही कहा था किसी ने होली मनाने से रोका तो हम उसे ऊपर भेज देंगे...इसके बाद तो पूरा अलीगढ़ ऐसे ही झूमा, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी होली का जश्न साफ दिखा...कुछ ऐसी ही तस्वीर संभल से भी आई, संभल की जामा मस्जिद की दीवार पर जय श्रीराम का नारा लिख दिया गया. दूसरे पक्ष का दावा था कि रंग का छींटा भी पड़ा, दीवार पर किसने जय श्रीराम लिखा, इसकी तलाश की जा रही है, आप देख सकते हैं कि यहां पर जब जुलूस निकला तो वहां भी जय श्रीराम के नारे लग रहे थे. संभल की सबसे संवदेनशील जगह यही है.
इसी जगह पिछले साल हिंसा शुरू हुई थी, CO अनुज चौधरी भी रंग खेलते नज़र आए, सीओ अनुज चौधरी जब एक जगह होली पर पहुंचे तो वहां होली खेल रहे लोगों का कपड़ा फट चुका था. उन लोगों ने भी रंगों की होली खेली. संभल में जुमे की नमाज पढ़कर लौटने वालों का चेहारा कुछ इशारा कर रहा था. मीडिया वाले बात करने के लिए बुलाते रहे लेकिन कोई भी तैयार नहीं होता है?
हालांकि यूपी के शाहजहांपुर में तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ता है. आरोप है कि लाट साहब का जब जुलूस निकल रहा था. तो कुछ लोगों ने नशे में पुलिस पर ही चप्पल फेंक दिए. जिसके बाद विवाद बढ़ जाता है, और वहां पर पुलिस हिंसा रोकने के लिए लाठी चलाती है. हालांकि एसपी कहते हैं लाठीचार्ज की बात गलत है, पुलिस ने बस हालात कंट्रोल करने की कोशिश की है, लेकिन एक तस्वीर ऐसी है जिसके बाद योगी एक्शन के मोड में आ गए हैं, ये बिजनौर का हरेवली गांव है, यहां एक दबंग एक घर में घुस जाता है. उसके साथ कुछ उसके साथ भी होते है.
एक लड़की को जबरन रंग लगाया जाता है. इस बात का विरोध होता है, देखते ही देखते बवाल बढ़ जाता है. पुलिस मौके पर पहुंचती है फिर भी विवाद नहीं रूकता है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का सफेद टी-शर्ट पहने हुए बाइक से आता है...हालांकि समझाने के बाद भी ये रूकता नहीं है...घर में घुसकर रंग लगाने की एक दो नहीं बल्कि दर्जनों मामले दर्ज किए गए हैं, योगी का आदेश है कि जिन लोगों को होली पर ज्यादा नशा चढ़ा है, उनका नशा बुलडोज़र से उतारा जाए. जिस वक्त संभल और अलीगढ़ में होली का जश्न मनाया जा रहा था.
उस वक्त योगी गोरखपुर में होली खेल रहे थे. समाजवादी पार्टी के नेता IP सिंह योगी से गुहार लगा रहे हैं, उनका कहना है कि ढंकी हुई मस्जिद के सामने गाना बजाना, ऐसे हुड़दंग मचाना कितना जायज़ है? UP के उन्नाव में भी एक कांड होता है. ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प होती है, बाद में पुलिस ने भारी मन से ग्रामीणों की कुटाई कर दी. जिसका वीडियो चर्चा में बना है. हालांकि एक तरफ देश में होली का जश्न था दूसरी तरफ UP में एनकाउंटर जारी था. एक साथ कई एनकाउंटर से यूपी भी से दहल गया है. ये तस्वीरें होली वाले दिन की हैं...जब एक साथ चार आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया.