तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज, क्या विजय थलापति बन सकते हैं नए सीएम, दावा किया पेश, जानिए 118 के आंकड़े का गणित

Global Bharat 06 May 2026 05:41: PM 1 Mins
तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज, क्या विजय थलापति बन सकते हैं नए सीएम, दावा किया पेश, जानिए 118 के आंकड़े का गणित

तमिलनाडु : राज्य की राजनीति में इन दिनों अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय उर्फ विजय थलापति को लेकर बड़ी चर्चाएं तेज हैं. विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. टीवीके को चुनाव में 108 सीटों पर जीत मिली है. सरकार बनाने के लिए 108 सीटों की आवश्यकता होगी. 

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है. यही आंकड़ा इस पूरे सियासी खेल का केंद्र बना हुआ है. विजय की पार्टी अकेले बहुमत से दूर है, तो उन्हें गठबंधन की जरूरत पड़ रही है. कांग्रेस ने विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है. वहीं, विपक्षी दलों के असंतुष्ट विधायक, निर्दलीय और छोटे क्षेत्रीय दल 118 के समीकरण में अहम भूमिका निभा सकते हैं. 

राज्यपाल से विजय की मुलाकात के बाद तमिलनाडु की सियासत गर्म हो गई है. सबकुछ समीकरण के हिसाब से रहा तो इस बार विजय थलापति नए सीएम बन सकते हैं. विजय थलापति के बाद अभी 113 विधायकों का समर्थन है, जिसमें 108 खुद के है और 5 कांग्रेस के है. छोटे दलों से साझेदारी के साथ बहुमत का आंकड़ा पार हो जाएगा. 

Vijay Thalapathy CM Tamil Nadu Tamil Nadu 118 seat majority formula Vijay political news Tamil Nadu TVK government formation maths Tamil Nadu new CM latest update

Description of the author

Recent News