''आई लव यू, एक मौका दे दो...'' MP प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी गामड़ की वायरल व्हाट्सएप चैट लीक

Amanat Ansari 03 May 2026 08:26: PM 1 Mins
''आई लव यू, एक मौका दे दो...'' MP प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी गामड़ की वायरल व्हाट्सएप चैट लीक

Lakshmi Gamad: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लक्ष्मी गामड़ इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पहले उनकी 'दो चमाट' वाली पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, अब उनकी एक निजी व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है. चैट में एक अज्ञात व्यक्ति ने लक्ष्मी गामड़ को बार-बार प्यार का इजहार किया और उनसे रिश्ता बनाने की गुहार लगाई.

व्यक्ति ने लिखा- ''आपको काफी समय से देख रहा था, लेकिन बोल नहीं पाया… प्लीज मुझ पर भरोसा करो, मैं आपसे सच में बहुत प्यार करता हूं और पूरी जिंदगी आपके साथ बिताना चाहता हूं. मां कसम, प्लीज मुझे एक चांस दे दो.'' मात्र 10 मिनट में 11 मैसेज भेजे गए, जिनका लक्ष्मी ने कोई जवाब नहीं दिया. लक्ष्मी गामड़ ने खुद यह चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. उन्होंने भेजने वाले का नाम, नंबर और डीपी छुपा रखा है. फिलहाल इस शख्स की पहचान सामने नहीं आई है.

'दो चमाट' वाला पोस्ट हुआ था वायरल

लक्ष्मी गामड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि उन्हें एक असिस्टेंट की जरूरत है, जो उनके इशारे पर सामने वाले को दो चमाट जड़ सके. इस पोस्ट को ओपन वैकेंसी बताया गया था. पोस्ट वायरल होने के बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. आलोचना बढ़ने पर उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी.

अब चैट शेयर करते हुए लक्ष्मी ने सफाई दी कि उनकी वो पोस्ट इन्हीं तरह के लोगों के लिए थी. उन्होंने लिखा कि जब कोई महिला अपने सम्मान की बात करती है या छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाती है तो लोग उसे मर्यादा सिखाने लगते हैं. उन्होंने पूछा- ''चुप रहने से लोग हमें कायर समझ लेते हैं. ऐसे लोगों के लिए और क्या करना चाहिए?''

लक्ष्मी गामड़ कौन हैं?

लक्ष्मी गामड़ पहले नीमच में अपर कलेक्टर रह चुकी हैं. currently वह भोपाल में मध्य प्रदेश गवर्नमेंट प्रेस में अपर नियंत्रक के पद पर तैनात हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पहले भी मजदूर दिवस पर उनकी एक विवादित मजाकिया पोस्ट वायरल हुई थी. वे सार्वजनिक जगहों पर रील बनाने के लिए भी अक्सर चर्चा में रहती हैं.

Laxmi Gamad MP Administrative Service Officer Laxmi Gamad Viral WhatsApp Chat