चुनावी माहौल में राइफल लेकर पोज मारने पर थाना प्रभारी निलंबित, TMC की शिकायत लिया गया एक्शन!

Amanat Ansari 03 May 2026 03:15: PM 1 Mins
चुनावी माहौल में राइफल लेकर पोज मारने पर थाना प्रभारी निलंबित, TMC की शिकायत लिया गया एक्शन!

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में चुनावी कोड की वजह से कोलकाता पुलिस ने अपने एक थाना प्रभारी के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया है. कालीघाट थाने के प्रभारी गौतम दास ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो राइफल हाथ में लिए खड़े दिख रहे थे. कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'नए असाइनमेंट के लिए तैयार'.

यह पोस्ट चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया. शिकायत दर्ज होने के बाद चुनाव आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया और कोलकाता पुलिस ने तुरंत गौतम दास को सस्पेंड कर दिया. उनकी जगह अब चमोली मुखर्जी को कालीघाट थाने का नया प्रभारी बनाया गया है. तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में सक्रिय रुख अपनाया.

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने खुद एक्स पर वह तस्वीर शेयर की और कहा कि पुलिस अधिकारी ने सेवा नियमों का उल्लंघन किया है. TMC की शिकायत और चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की. यह घटना फिलहाल बंगाल के चुनावी माहौल में काफी चर्चा में है.

Kalighat Police Station in-charge Gautam Das Gautam Das suspended

Recent News