चमकती दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में डूबी अन्ना जयसिंघानी 

Amanat Ansari 03 May 2026 01:18: PM 1 Mins
चमकती दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में डूबी अन्ना जयसिंघानी 

Anna Jaisinghani: एकता कपूर के शो से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अन्ना जयसिंघानी ने मनोरंजन इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी जिंदगी को अलविदा कह दिया है. अब वे पूरी तरह से आध्यात्मिक मार्ग पर चल रही हैं और वृंदावन में रहकर कृष्ण भक्ति में लीन हो गई हैं. मुंबई की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और शोबिज की चमक-दमक छोड़कर अन्ना अब सादगी और शांति की तलाश में वृंदावन बस गई हैं.

उनका कहना है कि असली सुकून उन्हें अब भक्ति में मिल रहा है, जो पहले कभी भी एक्टिंग की दुनिया में नहीं मिला. बचपन से ही डांस और क्रिएटिव आर्ट्स की दीवानी अन्ना सपनों को पूरा करने मुंबई आईं. साल 2011 में फ्रीलांस कोरियोग्राफर के रूप में करियर शुरू किया. बाद में एक्टिंग में कदम रखा और एकता कपूर के प्रोजेक्ट्स से उन्हें काफी नाम और पहचान मिली.

लेकिन मुंबई में रहते हुए कुछ दोस्तों के साथ इस्कॉन मंदिर जाने का सिलसिला शुरू हुआ. धीरे-धीरे भक्ति उनके जीवन का हिस्सा बनती गई. उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव किए. मांसाहार, शराब, प्याज-लहसुन सब छोड़ दिया.

फिर एक रात उनके सपने में प्रेमानंद महाराज आए और नाम जप करने की प्रेरणा दी. उस सपने के बाद अन्ना का पूरा जीवन बदल गया. उन्होंने फैसला कर लिया कि अब एक्टिंग छोड़कर पूरी तरह भक्ति मार्ग पर चलना है. आज अन्ना वृंदावन में रहकर कृष्ण भक्ति में अपना समय व्यतीत कर रही हैं.

वे कहती हैं कि लाइमलाइट से दूर रहकर उन्हें जो शांति और आनंद मिला है, वह पहले कभी नहीं मिला था. अन्ना जयसिंघानी की यह यात्रा दिखाती है कि कभी-कभी इंसान को असली खुशी नाम, शोहरत और चकाचौंध के बाहर कहीं और मिलती है.

Anna jaisinghani ekta kapoor actress anna jaisinghani anna jaisinghani shows

Recent News