चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

Amanat Ansari 03 May 2026 12:19: PM 1 Mins
चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

Chennai International Airport: शारजाह से चेन्नई आ रही एयर अरेबिया की एक उड़ान में लैंडिंग के बाद अजीबोगरीब घटना हो गई. विमान जब रनवे से निकलकर टैक्सीवे पर धीमी गति से बढ़ रहा था, तभी एक पुरुष यात्री ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट का दरवाजा खोल दिया और सीधे नीचे कूद गया. इस घटना से पूरे विमान में हड़कंप मच गया.

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान सुरक्षित लैंडिंग के बाद टैक्सीवे पर जा रहा था. यात्री के कूदने के समय प्लेन पूरी तरह रुका नहीं था, बल्कि धीरे-धीरे चल रहा था. luckily, इस घटना में न तो किसी अन्य यात्री को चोट आई और न ही विमान को कोई नुकसान हुआ.

जानकारी के मुताबिक, वह यात्री उड़ान के दौरान ही बीमार महसूस कर रहा था. उसने विमान के अंदर दो बार उल्टी भी की थी. संभवतः उल्टी और अस्वस्थता के कारण घबराहट में उसने यह कदम उठा लिया. सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया गया. विमान में सवार अन्य यात्रियों में काफी दहशत फैल गई थी.

hennai airport incident Air Arabia flight emergency exit door opened

Recent News