4 मई के बाद जहांगीर खान का ठिकान होगा जेल! पुष्पा जरूर झुकेगा! मीडिया से बोले- भाजपा उम्मीदवार

Amanat Ansari 03 May 2026 03:41: PM 1 Mins
4 मई के बाद जहांगीर खान का ठिकान होगा जेल! पुष्पा जरूर झुकेगा! मीडिया से बोले- भाजपा उम्मीदवार

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव सिर्फ मतदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हिंसक टकराव और धमकियों की रणभूमि बन गया है. एग्जिट पोल में BJP की अच्छी स्थिति दिखने के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है. बीजेपी के फाल्टा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने चुनाव आयोग के फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान (री-पोल) के फैसले का स्वागत किया है.

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फाल्टा के लगभग 150 बूथों पर बड़ी अनियमितताएं हुईं, जिसकी शिकायत सबूतों के साथ चुनाव आयोग को दी गई थी. उन्होंने उम्मीदवार ने टीएमसी नेता जहांगीर खान और इसराफिल चौकीदार पर इलाके में आतंक फैलाने का आरोप लगाया. देबांग्शु पांडा ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि इस बार हम जहांगीर खान को एक लाख वोटों से हरा देंगे.

उन्होंने आगे कहा कि 4 मई के बाद जहांगीर खान को जेल भेज दिया जाएगा. उनका कहना था कि जहांगीर खान और उनके लोग इलाके में गुंडागर्दी करते हैं, जो अब बंद होना चाहिए. जो लोग डर और दबाव की राजनीति कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. री-पोल के फैसले और बीजेपी उम्मीदवार के इन तीखे बयानों के बाद राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. 

Falta repoll BJP candidate Debangshu Panda West Bengal elections ECI repoll decision

Recent News