‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूँ’ पीएम मोदी ने आईआईटी दिल्ली के छात्रों को संभोधित करते हुए ऐसा क्यों बोला?

Global Bharat 08 Aug 2026 06:29: PM 1 Mins
‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूँ’ पीएम मोदी ने आईआईटी दिल्ली के छात्रों को संभोधित करते हुए ऐसा क्यों बोला?

पीएम मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दिक्षांत समहारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थें आईआईटी दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान उन्होनें छात्रों को मेडल से नवाजा और छात्रों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन के बीच पीएम मोदी कुछ ऐसा बोलते है जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग हंसने लग जाते है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी छात्रों की भविष्य को लेकर चिंता का जिक्र करते है की छात्रों के मन में भविष्य को लेकर कुछ ना कुछ तो चलता होगा ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूँ, लेकिन कुछ चलता तो होगा’ आगे अपने भाषण में पीएम मोदी कहते है की हर छात्र की अपने भविष्य को लेकर अलग-अलग तस्वीर होती है। किसी छात्र को अपनी पहली नौकरी का इंतजार होगा, किसी छात्र को स्टार्टअप शुरू करना होगा और कोई छात्र प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहा होगा पर आज सब के अंदर एक जैसा उत्साह है।

पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली में बदलते वर्ल्ड ऑडर का जिक्र करते है की आने वाले 20-30 सालों में दुनिया कैसी होगी इसका अंदाजा किसी को नहीं हैं पर इस बदलती दुनिया में वही आगे बढेगा जो लगातार सिखेगा। पीएम मोदी ने कहा की “आज कई छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल मिले हैं। मैं आप सभी को दिल से बधाई देता हूं. हालांकि, अगर उनमें कुछ और लड़कियां होतीं तो और भी अच्छा होता। सिर्फ़ एक या दो ही क्यों? और भी होनी चाहिए थीं।" आईआईटी दिल्ली में पीएम मोदी ने छात्रों के सांमने विकसीत भारत करते हुए देश के विकास के लिए काम करने का संदेश दिया।

PM Modi Baba Bageshwar IIT Delhi Students Convocation ceremony

Description of the author

Recent News