भारत में जल्द दिखेंगे 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोट, रिज़र्व बैंक ने दी ट्रायल की मंजूरी

Global Bharat 28 Jul 2026 01:54: PM 1 Mins
भारत में जल्द दिखेंगे 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोट, रिज़र्व बैंक ने दी ट्रायल की मंजूरी

केंद्र सरकार ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के 10 और 20 रुपये के नोटों को पॉलिमर नोट के ट्रायल के लिए सहमति दे दी है। सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि आरबीआई ने अपनी सिफारिश के आधार पर 10 और 20 रुपये के दो अरब पॉलिमर नोटों के ट्रायल को मंजूरी दी है। ट्रायल के सफल होने के बाद पॉलिमर नोटों का प्रचलन शुरू किया जाएगा और सरकार ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में यह भी स्पष्ट किया कि पॉलिमर नोटों को कागजी नोटों के साथ जारी किया जाएगा। मौजूदा कागजी नोटों को पॉलिमर नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आरबीआई ने सूचित किया है कि पॉलिमर नोटों की लाइफ कागजी नोटों की तुलना में अधिक होती है, जिससे उनका उपयोग लंबे समय तक किया जा सकता है।

डिजिटल ट्रांजैक्शन से संबंधित सवालों पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आश्वस्त किया कि पॉलिमर नोटों को जारी करने की प्रक्रिया शुरुआती चरण में है। डिजिटल ट्रांजैक्शन पर इसके प्रभाव के बारे में नोटों के जारी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

हालांकि, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने पॉलिमर नोटों की छपाई के लिए वैश्विक स्तर पर पॉलिमर नोट सब्सट्रेट शीट की आपूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए है।

Reserve Bank of India Currency notes Loksabha Parliament Central government

Description of the author

Recent News