बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। मातृभूमि एक मिलिट्री ड्रामा है, जो 2020 के भारत-चीन विवाद पर आधारित है और सेंसिटिव जियोपॉलिटिकल कंटेंट को दिखाने पर रक्षा मंत्रालय ने इस पर सवाल उठाए हैं। भारत-चीन के सुधरते हालातों के बीच मातृभूमि की रिलीज डेट पर सवाल है।
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लिया गया। हालांकि बढ़ते विवाद के बीच फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यहां तक कि फिल्म को अगले साल तक के लिए टालने का भी निर्णय लिया जा सकता है। इस साल की लगभग सभी बड़ी तारीखें बुक हो चुकी हैं। फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए 20 अक्टूबर अच्छा विकल्प है। 20 अक्टूबर दशहरा है, जिससे फिल्म को अच्छा फुटफॉल मिल सकता है। मातृभूमि को पांच दिन का वीकेंड मिलने की संभावना है।
वहीं रामायण के प्रीपोन होने पर 30 अक्टूबर को रिलीज होने की संभावना है। 16 अक्टूबर को राजकुमार राव की रफ्तार रिलीज हो सकती है, जिससे सलमान खान की मातृभूमि को फायदा हो सकता है। हालांकि मामला अभी तक सुलझा नहीं है। अगर मामला नहीं सुलझता तो फिल्म मेकर्स अगले साल तक फिल्म की रिलीज डेट को टाल भी सकते हैं।
सलमान खान के साथ मातृभूमि में चित्रांगदा सिंह भी नजर आ सकती हैं। सलमान खान इन दिनों साउथ फिल्म निर्देशक वम्शी पेडीपल्ली की फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं।