बिहार की महिला ने अपने पति की हत्या के लिए दी 4 लाख रुपये की सुपारी, ट्रेन में हुआ पति का मर्डर

Global Bharat 17 Jul 2026 04:00: PM 1 Mins
बिहार की महिला ने अपने पति की हत्या के लिए दी 4 लाख रुपये की सुपारी, ट्रेन में हुआ पति का मर्डर

बिहार के कटिहार से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए अपने पति की हत्या कराने के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी देती है. कटिहार रेल पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ पति को मारने की साजिश रची, 4 लाख की सुपारी दी और ट्रेन में पति को गोली मरवा दी.

पहले कटिहार रेल पुलिस को यह मामला डकैती और चोरी का लगा, पर जांच के 34 दिन बाद हत्या का असली सच सामने आया, जिसमें समीता कुमारी ने अपने पति देव कुमार गुंजन, जो उसके अवैध संबंधों के बीच आ रहा था, उसे मरवाने की साजिश रची. समीता कुमारी ने हत्या के तुरंत बाद पुलिस के आगे रोने-बिलखने का नाटक किया और अपने बयान में कहा कि ट्रेन में लुटेरों के घुसने और उनके साथ झड़प की वजह से उसके पति की हत्या हुई. हालांकि, जांच में समीता की कॉल रिकॉर्ड से सच सामने आया. लोकेशन और शूटर-बॉयफ्रेंड की बातचीत ने उसके झूठ का पर्दाफाश किया.

11 जून को देव कुमार गुंजन जनसाधारण ट्रेन में सवार थे. बादलघाट के पास शूटर राजू कुमार ने देव कुमार गुंजन पर गोली चलाई. घटना को ऐसे अंजाम दिया गया, जिससे लगे कि मौत लूटपाट की वजह से हुई है. रेल एसपी हरिशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि यह हत्या सोची-समझी साजिश थी. समीता कुमारी सुपौल में एमवीआई है और उसका बॉयफ्रेंड बिजली विभाग में टेक्नीशियन की नौकरी करता था.

बॉयफ्रेंड ने पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल किया कि उसने समीता कुमारी के साथ मिलकर देव कुमार गुंजन की हत्या की साजिश रची थी.

Bihar Love Affair Murder Shooter

Description of the author

Recent News