जलेसर के एटा में 42 वर्ष के व्यापारी मुदित गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में पुलिस ने यह पता लगाया कि आरोपी ने 4 साल की लड़की को पोर्न वीडियो दिखाकर उसके साथ गलत काम किए. वहीं आरोपी के दोनों फोन बरामद कर लिए गए, जिनमें 1000 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद हुए, जिन्हें आरोपी मुदित गुप्ता खुद एडिट किया करता था. यहां तक कि वह अपने संपर्क की महिलाओं की फोटो और वीडियो खींचकर उन्हें एडिट करता था और आपत्तिजनक फोटो और वीडियो एडिट करता था. पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह कारोबार के लिए नहीं, सिर्फ शारीरिक संतुष्टि के लिए एडिट करता था.
मुदित गुप्ता की यह सारी वीडियो गूगल ड्राइव पर सेव थीं. इस आपत्तिजनक कंटेंट की निगरानी एनसीएमईसी करता है, जो एक इंटरनेशनल बोर्ड है, जिसका हेडक्वार्टर अमेरिका में है. पुलिस को गूगल के जरिए ईमेल में मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद साइबर क्राइम और साइबर सेल की गठित टीम ने आरोपी मुदित गुप्ता को पॉक्सो एक्ट और सीएसईएएम (चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन एंड एब्यूज मटेरियल) के तहत गिरफ्तार कर लिया.