Actress Huma Qureshi Wedding: ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री हुमा कुरैशी के घर शादी की खुशियां आने वाली हैं. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हुमा और रचित सिंह इस साल के अंत में शादी करने की तैयारी में हैं. सूत्रों का कहना है कि दोनों अक्टूबर के आखिरी दिनों या नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं.
शादी को लेकर हुमा का प्लान काफी क्लासिक और पर्सनल बताया जा रहा है. वे एक छोटी, निजी समारोह में सिर्फ परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के साथ शादी करना चाहती हैं, जबकि बाद में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक अलग रिसेप्शन रखा जाएगा. पूरा आयोजन संभवतः मुंबई में ही होगा.
दोनों का रिश्ता काफी समय से चला आ रहा है, लेकिन उन्होंने इसे ज्यादातर प्राइवेट रखा. सितंबर 2025 में अमेरिका में रचित ने हुमा को प्रपोज किया था और हुमा ने हाँ कह दिया. ये एक बहुत ही निजी मौका था. हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जो उनकी पब्लिक अपीयरेंस में से एक रहा.
कौन हैं रचित सिंह?
रचित सिंह वाराणसी के रहने वाले हैं. 2012 में दिल्ली शिफ्ट हुए और मॉडलिंग की कोशिश के बाद 2016 में मुंबई आकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने लगे. वे एक बेहतर एक्टिंग कोच के तौर पर जाने जाते हैं. रचित सिंह वर्कशॉप के जरिए उन्होंने अब तक 100 से ज्यादा वर्कशॉप्स कराए हैं, जिनमें रणवीर सिंह, वरुण धवन, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, पूजा हेगड़े, शहाना गोस्वामी जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल रही हैं.
अभिनय के क्षेत्र में भी उन्होंने 2024 में JioHotstar सीरीज Karmma Calling में 'वेदांग' का रोल किया था. इससे पहले हुमा फिल्ममेकर मुदस्सर अजीज के साथ तीन साल तक रिलेशनशिप में रहीं, जो 2022 में खत्म हो गई थी. अभी तक हुमा और रचित ने शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि तैयारियां तेजी से चल रही हैं. जल्द ही इस खबर पर और अपडेट्स आने की उम्मीद है.