कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सनसनीखेज राजनीतिक पेशकश! दो सीटों से जीत हासिल करने वाले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी एक विधानसभा सीट देने का बड़ा ऑफर दे दिया है.
हुमायूं कबीर ने कहा कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो वह रेजीनगर सीट से इस्तीफा दे देंगे और उन्हें वहां से जितवाने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, "अगर ममता बनर्जी मेरे पास आती हैं, तो मैं उन्हें रेजीनगर से विधानसभा भेज सकता हूं. नंदीग्राम से लड़ेंगी तो नहीं जीत पाएंगी, लेकिन मेरी सीट से उनकी जीत सुनिश्चित कर दूंगा."
कौन हैं हुमायूं कबीर?
यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब ममता बनर्जी टीएमसी की चुनावी हार और पार्टी में बगावत के बाद राजनीतिक संकट का सामना कर रही हैं.
क्या ममता इस ऑफर को स्वीकार करेंगी? फिलहाल यह सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.