रात में पति ने पत्नी के साथ की ऐसी हैवानियत, देखकर बेटी की निकल गई चीख, फिर जो हुआ

Amanat Ansari 05 Apr 2025 07:48: PM 2 Mins
रात में पति ने पत्नी के साथ की ऐसी हैवानियत, देखकर बेटी की निकल गई चीख, फिर जो हुआ

नई दिल्ली: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां रात में एक व्यक्ति ने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और पत्नी के साथ हैवानियत की. बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों को बताया, जिसके बाद पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरी परीक्षण में पता चला कि पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट में किसी नुकीली चीज से हमला किया, जिससे उसकी आंतों में गंभीर चोट आई है. पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: बिस्तर पर जेठानी के साथ मशगूल था पति, देखकर पत्नी ने खोया आपा, एक साथ उठी 3 अर्थी!

पटेलनगर थाने के इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान ने पूरी वारदात को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना गत 31 मार्च को घटित हुई है. पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पटेलनगर क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ रहती है. पीड़िता की बहन ने कहा कि उनका पति अक्सर झगड़ा करता था और मारपीट करने से भी नहीं चुकता था. उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनकी बहन परिवार के साथ सो रही थी.

यह भी पढ़ें: ये पाकिस्तान नहीं हिंदुस्तान है, रामनवमी पर हाईकोर्ट की ममता सरकार को फटकार, पूछा- क्या दुर्गा पूजा बंद कर दोगे?

इसी बीच रात करीब साढ़े तीन बजे उनकी भांजी की आंख खुली तो उन्होंने मां को दर्द से कराहते हुए देखा. मां के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था और उसका पति वहां से जा चुका था. पीड़िता की बेटी ने ही अपनी मौसी को पूरी घटना की जानकारी दी और पड़ोसियों को भी बताया. बच्ची ने कहा कि उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे. उन्होंने सभी को कोल्डड्रिंक पीने के लिए कहा, लेकिन खुद नहीं पी.

कोल्डड्रिंक पीने के बाद नींद आ गई तो सभी सो गए. इसी बीच आरोपी पति ने इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था. फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने आंतों के ऑपरेशन की बात कही है. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया, फिलहाल आरोपी फरार है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Uttarakhand Dehradun Crime Husband Wife

Recent News