पापी पति ने 1 हजार लेकर पत्नी को 2 दोस्तों सौंप दिया, फिर दोनों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

Amanat Ansari 09 Feb 2026 11:12: PM 1 Mins
पापी पति ने 1 हजार लेकर पत्नी को 2 दोस्तों सौंप दिया, फिर दोनों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक 30 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने मात्र 1000 रुपये लेकर उसे अपने दो दोस्तों के साथ भेज दिया, जहां उन दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक उछाल: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 8 वर्षों में दोगुनी, अब ₹36 लाख करोड़ की ओर

महिला के अनुसार, रविवार शाम को उसके पति ने उसे किसी बहाने से घर से बाहर ले जाया. रास्ते में पहले से ही उसके दो साथी बालकिशन और पप्पू मौजूद थे. पति ने उनसे 1000 रुपए लिए और महिला को उनके हवाले कर दिया. विरोध करने पर पति ने बेशर्मी से कहा कि अब वह इसी तरह उससे पैसे कमाएगा.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के बड़े होटल में विदेशी महिला का यौन उत्पीड़न... मसाज थेरेपिस्ट पर आरोप

दोनों आरोपियों ने महिला को पास के यूकेलिप्टस (सफेदे) के बाग में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया. इस अमानवीय घटना के बाद पीड़िता ने घर लौटकर पुलिस से मदद मांगी. पुलिस ने महिला की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को उसे जिला महिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा. जांच के आधार पर दो आरोपियों पप्पू और बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें: ओवैसी की पार्टी के नेता ने दिया ''हम दो, हमारे दो दर्जन'' का नारा, कहा- उनके पिता के 72 पोते-पोतियां

हालांकि, मुख्य आरोपी यानी महिला का पति (जिसका नाम छुटन बताया जा रहा है) अभी फरार है. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है कि उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह मामला इंसानियत और पारिवारिक रिश्तों की पवित्रता पर गहरा सवाल उठाता है.

Badaun News Uttar Pradesh News UP News Husband sold wife

Recent News