पूर्व अमेरिकी सांसद का दावा, सेना की सीक्रेट लैब में तैयार हो रहा ‘हाइब्रिड बच्चा’, वो करेगा एलियन से बात

Amanat Ansari 03 Apr 2026 10:57: AM 3 Mins
पूर्व अमेरिकी सांसद का दावा, सेना की सीक्रेट लैब में तैयार हो रहा ‘हाइब्रिड बच्चा’, वो करेगा एलियन से बात
  • 3 फीट लंबे, अंडाकार सिर और बिना नाक वाले एलियन अमेरिका की सेना के पास कहां से आए?
  • क्या ट्रंप करवा रहे कोई नया शोध? ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने का चैलेंज, ईरानी सेना भड़की

American Alien: आखिर ये एलियन क्या बला है, जिसे दुनियाभर के वैज्ञानिक बरसों से ढूंढ रहे हैं, और अब अमेरिका के एक पूर्व सांसद और ट्रंप के करीबी कहे जाने वाले मैट गेट्ज ने चौंकाने वाला दावा किया है. जिनके हवाले से द न्यूज इंटरनेशनल अपनी रिपोर्ट में लिखता है, ''फ्लोरिडा में मेरे ऑफिस में एक सैन्य अधिकारी मुझसे मिलने आया. उसने हाइब्रिड ब्रीडिंग प्रोग्राम के बार में मुझे बताया. ये ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें एलियन और इंसानों को मिलाकर एक हाइब्रिड बच्चा तैयार किया जा रहा है, जो एलियन की भाषा समझ सके. उनसे बातचीत कर सके. उसने 6-12 सीक्रेट ठिकाने मुझे बताए, जहां ये प्रोग्राम चल रहा है. चौंकाने वाली बात ये भी है कि उसमें जिन इंसानों का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो या तो युद्ध क्षेत्र से पकड़े गए हैं, या फिर प्रवासी कारवां हैं.''

प्रवासी कारवां वो लोग हैं, जो मैक्सिको से पैदल बेहतर जीवन की तलाश में अमेरिका की ओर भागते हैं, कई बार पकड़ लिए जाते हैं.. तो सवाल ये उठ रहा है कि मैट गेट्ज के इस दावे में कितना दम है, पहले भी वो कई बार अपने विवादित दावों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं, तो इसकी पड़ताल करने की कोशिश जब हमने की  तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दो महीने पुराना एक पोस्ट मिला, जिसमें लिखा था, ''UFO यानि आसमान में उड़ने वाले अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, UAP और एलियन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक की जाए, ताकि सच पता चल सके.''

बकायदा अमेरिकी सरकार ने ALIEN.GOV.IN नाम की वेबसाइट भी बनाई, जो ये बताती है कि एलियन को लेकर अमेरिका कुछ बड़ा कर रहा है. इसके अलावा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की ओर से जारी दो साल पुरानी तस्वीर भी हमें मिलती है.. ये वो तस्वीरें हैं, जिसमें आसमान में क्या दिख रहा है, इसका पता नहीं चल पा रहा, यहां तक कि नासा ने बकायदा इस पर रिसर्च भी किया, और इस नतीजे पर पहुंचा कि ये क्या है नहीं कहा जा सकता. पर दूसरे ग्रह पर जीवन संभव है..अब एलियन को हिंदी में समझें तो उन्हें परग्रही कहा जाता है, यानि दूसरे ग्रह के जीव, जिनके बारे में ये दावा किया जाता है कि वो 3-5 फीट लंबे होते हैं, उनका सिर अंडाकार होता है, उनके नाक नहीं होते. अब तक कोई भी एलियन नहीं पकड़ा गया है.

तो सवाल उठता है अमेरिका आखिर एलियन और इंसान का हाइब्रिड कैसे बना रहा है. वैज्ञानिक स्तर पर इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, यहां तक कि पूर्व सांसद ने भी कहा मैं इसकी पुष्टि नहीं कर पाया, लेकिन बात चूंकि एलियन और अमेरिकी सेना के सीक्रेट ठिकाने से जुड़ी है, इसलिए लोग इन दावों को लेकर कई तरीके के सवाल पूछ रहे हैं. चूंकि ट्रंप के फैसलों का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, वो ईरान युद्ध में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं, और अब ये कह रहे हैं कि ईरान ने समझौते की शर्तें नहीं मानी तो उसे पाषाण युग में पहुंचा देंगे तो उनकी सरकार से जुड़ी बातों पर यकीन किया जाना मुश्किल होता है. चूंकि नास्त्रेदमस ने साल 2026 में एलियन को लेकर भविष्यवाणियां भी की थी, उन्होंने कहा था, ''इंसानियत एलियन जीवन से संपर्क करेगी, जिससे शायद ग्लोबल संकट या प्रलय आ सकता है.''

बीते साल जुलाई महीने में 3I/ATLAS नाम के एक धूमकेतु की खोज वैज्ञानिकों ने की थी, जो पृथ्वी के बेहद करीब आ गया था, इसीलए एलियन से जुड़ी रिसर्च पर नजर रखने वाले लोग पूर्व सांसद के दावों को अलग तरीके से देख रहे हैं और सवाल ये उठ रहा है कि क्या अमेरिकी सेना की सीक्रेट लैब में कुछ ऐसा बन रहा है या फिर ये सब युद्ध और अमेरिका में बढ़ती महंगाई के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए है.

US Army US Aliens US Hybrid Children UFOs US Alien Program

Recent News