पति-पत्नी दोनों पड़ोसी जिलों के डीएम! बंगाल कैडर की IAS अलंकृता पांडेय बनीं भागलपुर की नई DM

Sandeep Kumar Sharma 19 Jun 2026 01:29: PM 1 Mins
पति-पत्नी दोनों पड़ोसी जिलों के डीएम! बंगाल कैडर की IAS अलंकृता पांडेय बनीं भागलपुर की नई DM

भागलपुर: बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच एक दिलचस्प खबर सामने आई है. 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय को भागलपुर का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है, जबकि उनके पति IAS अंशुल अग्रवाल को पड़ोसी जिले बांका का DM नियुक्त किया गया है.

कौन हैं अलंकृता पांडेय?

उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली अलंकृता पांडेय ने UPSC में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 85 हासिल की थी.
उन्होंने MNIT इलाहाबाद से B.Tech की पढ़ाई पूरी की है. मूल रूप से पश्चिम बंगाल कैडर की अधिकारी थीं, लेकिन शादी के बाद अंतर-कैडर ट्रांसफर के तहत बिहार कैडर में आ गईं. इससे पहले वे जहानाबाद जिले की DM रह चुकी हैं.

पति अंशुल अग्रवाल

अंशुल अग्रवाल भी 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं और बिहार कैडर में तैनात हैं. पति-पत्नी दोनों अब भागलपुर प्रमंडल के पड़ोसी जिलों (भागलपुर और बांका) की कमान संभालेंगे. यह संयोग प्रशासनिक समन्वय के लिहाज से काफी अनोखा माना जा रहा है.

क्यों चर्चा में हैं दोनों?

शादी के बाद कैडर बदलने के नियम के तहत अलंकृता को बंगाल से बिहार ट्रांसफर मिला. DoPT के नियमों के अनुसार, IAS दंपत्ति एक-दूसरे के कैडर में ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं. दोनों की जोड़ी बिहार प्रशासन में काफी चर्चित रही है. यह नियुक्ति बिहार में 21 IAS अधिकारियों के बड़े तबादले का हिस्सा है. अलंकृता पांडेय अब डॉ. नवल किशोर चौधरी की जगह भागलपुर की DM बन गई हैं.

IAS Alankrita Pandey Bhagalpur New DM IAS Anshul Agarwal Bihar IAS Transfer

Recent News