नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है, क्योंकि पीएम मोदी सेना को फ्री हैंड दे चुके हैं, प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि दुश्मने को कब और कहां जवाब देना है वो सेना खुद तय करे. इस बयान के बाद पाकिस्तान के रेंजर्स बॉर्डर पर बनी चेक पोस्ट को छोड़ कर तो भाग ही रहे हैं, पाकिस्तान के मंत्री भी दावा कर रहे हैं कि अगले 24 से 36 घंटे में पाकिस्तान पर भारत की तरफ से हमला किया जा सकता है. लेकिन इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से भी कई बार भारत पर हमले और युद्ध की धमकी दी जाती रही हैं. ऐसें में हमें ये भी जान लेना चाहिए कि जो पड़ौसी देश दाल-आटे के लिए अरब देशों और चीन से भीख मांगता है वो युद्ध में भारत के खिलाफ कितने दिन टिक सकता है, क्या पाकिस्तान के पास टैंक और फाइटर जेट चलाने के लिए फ्यूल भी है या फिर आतंकवादियों की ऑटेमेटिक रायफल्स के सहारे ही वो जंग जीतने का दावा कर रहा है?
कितने दिन टिक सकता है पाकिस्तान?
भारत-पाकिस्तान में जंग छिड़ जाती है और दोनों देशों में किसी को बाहर से कोई मदद नहीं मिलती तो दोनों देश कितने समय तक लगातार युद्ध कर सकते हैं, इस बारे में कुछ रिपोर्ट के हिसाब से दावा किया गया है कि, भारत के पास 40 दिन तक युद्ध करने का गोला-बारूद पहले से ही स्टॉक में मौजूद है, भारत गोला-बारूद के मामले में लगभग 88 फीसदी आत्मनिर्भर हो चुका है, करीब 154 तरह के हथियार भारत में ही बनाए जा रहे हैं. ऐसे में भारत लगातार हथियार बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ लंबे समय तक लड़ सकता है, लेकिन पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं. सूत्रों के मुताबिक पड़ौसी देश के पास भीषण जंग में लड़ने के लिए केवल 7 दिन का गोला बारूद ममौजूद है. जबकि फ्यूल की बात करें तो वो भी पाकिस्तान के पास ज्यादा मौजूद नहीं है. ऐसा भी हो सकता है कि जंग के समय बॉर्डर पर ही पाकिस्तानी टैंक बिना फ्यूल के खड़े हो जाएं!
इंडियन आर्मी काफी मजबूत है
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट कहती है कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना के मुकाबले 3 गुना से भी ज्यादा ताकतवर है. 145 देशों में भारत की सेना चौथे नंबर पर आती है, जबकि पाकिस्तान का इस लिस्ट में 12वां नंबर है. भारत के पास पाकिस्तान की सेना से 3 गुना ज्यादा सैनिक हैं, जबकि भारत की नौसेना में 293 जहाज हैं, जबकि पाकिस्तान के पास केवल 121 जहाज हैं, जो तकनीकि रूप से भी भारतीय जहाजों से काफी पीछे हैं.