शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन पानी ने दिल्ली के कई इलाकों को डूबो दिया. जलजमाव के कारण कई इलाकों में भीषण जाम देखी गई. आश्रम और जंगपुरा में तो हालात ऐसे हैं कि कामगार लोगों की रोजी भी प्रभावित हो रही हैं तो महिलाओं को अपने बच्चों को भी पानी में लेकर जाना मजबूरी सी बन गयी है.
मेयर शैली ओबेरॉय ने किया मुआयना
दिल्ली के जंगपुरा इलाके में बारिश के दौरान जलभराव से नागरिक परेशान हुए तो दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने इलाके का दौरा किया और बताया कि मथुरा रोड और आस पास के इलाकों में बारापुला नाले के भर जाने के कारण ये स्थिति आई है. पीडब्लूडी और नगर निगम की टीम को सूचना दे दी है. जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा.
गुरुग्राम में भी लोगों को हुई परेशानी
बारिश ने सिर्फ दिल्ली ही नहीं गुरुग्राम को भी डूबो दिया. यहां एक रात की बारिश ने ही लोगों की सुबह को मुश्किल भरा बना दिया. ऑफिस जाने के समय सड़कों का पानी में डूब जाना एक नई आफत ले के आया है. गुरुग्राम में लगे इस लम्बे जाम और पानी में रेंग कर चलते वाहनों ने लोगों के लिए नई मुसीबत पैदा कर दी.
आप नेता सोमनाथ भारती ने दी प्रतिक्रिया
जल भराव की समस्या के साथ ही काफी नुकसान पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि आज 228 मिमी. बारिश हुई है जो जून के महीने में अब तक के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा मात्रा है. जो इंफ्रास्ट्रक्चर होता है वो डिज़ाइन नहीं होता है इतनी ज्यादा बारिश को हैंडल करने के लिए. एयरपोर्ट की भी छत गिर गयी है जिसमें कई जाने गयीं हैं.
मनोज तिवारी ने साधा निशाना
इसे लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में 15 साल से नगर निगम या तो कांग्रेस देख रही है या आम आदमी पार्टी किसी ने भी नालों की डीसिल्टिंग नहीं करायी. हर साल यही होता है. जब जनता परेशान है तो ये इमरजेंसी मीटिंग कर रहे हैं. पीडब्लूडी के नाले बैक मार रहे हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून, जानें UP-बिहार और हरियाणा का हाल