देश के कई हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं कई राज्यो में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बता दें कि असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यो में जहां इन दिनों बाढ़ की स्थिति है वहीं है उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य लू की चपेट में है. इस बीच आईएमडी ने देश के कई राज्यो में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके लिए मौसम विभाग ने सभी को सचेत किया है.
कहां-कहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले स्पताह देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. ये राज्य हैं पश्चिम बंगाल और सिक्किम, जहां भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यो में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है और कई स्थानों पर भूस्खलन भी देखने को मिल सकते हैं.
बिहार में भी हो सकती भारी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी बिहार में भी भारी बारिश हो सकती है. साथ ही लगातार बारिश के कारण संभावित जलभराव की स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है. वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
इन राज्यों में लू चलने का अनुमान
वहीं देश कई राज्यों में तापमान बढ़ने की भी आशंका व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लू चलने का अनुमान है.