इन इलाकों में मौसम खतरनाक रूप लेने वाला है... 12, 13 और 14 फरवरी के लिए चेतावनी जारी

Amanat Ansari 12 Feb 2026 12:09: AM 1 Mins
इन इलाकों में मौसम खतरनाक रूप लेने वाला है... 12, 13 और 14 फरवरी के लिए चेतावनी जारी

नई दिल्ली: भारत में मौसम अब नया रंग दिखाने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 से 14 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, हालांकि भारी बारिश का दायरा सीमित रहेगा. हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम सक्रिय होगा. यहां 12 से 14 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है.

राज्य में अभी ठंड का असर बरकरार है, लेकिन ये गतिविधियां तापमान में बदलाव ला सकती हैं. केरल में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, 12, 13 और 14 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है.

साथ ही तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना भी व्यक्त की गई है. उत्तर भारत के कुछ मैदानी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के छींटे पड़ सकते हैं. मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी 12 से 14 फरवरी के दौरान छिटपुट बारिश की संभावना है.

अन्य इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलता दिखेगा

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है. तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल बरस सकते हैं. दक्षिणी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर और तटीय इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश जारी रह सकती है.

कुल मिलाकर, फरवरी में सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ी हुई हैं. लोगों को सलाह है कि मौसम संबंधी अपडेट्स पर नजर रखें, खासकर यात्रा या कृषि कार्यों के दौरान.

Weather news heavy rain IMD alert Meteorological Department

Recent News