INDIA गठबंधन का बड़ा ऐलान: 2 अक्टूबर से ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Amanat Ansari 30 Sep 2026 03:16 PM 1 Mins
INDIA गठबंधन का बड़ा ऐलान: 2 अक्टूबर से ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर उठे विवाद के बीच INDIA गठबंधन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया कि गठबंधन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ चलाएगा.

इस दौरान सभी गठबंधन पार्टियां जिला स्तर पर डीएम कार्यालय की ओर मार्च कर धरना देंगी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगी. 6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग की ओर मार्च करेंगे. खड़गे ने कहा कि अक्टूबर और नवंबर में देशभर में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर पांच बड़ी रैलियां भी आयोजित की जाएंगी. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मिलकर अपनी मांगें रखी जाएंगी.

खड़गे ने SIR प्रक्रिया के तहत 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी भी वास्तविक भारतीय नागरिक को अपारदर्शी प्रक्रिया से वोटिंग अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या हटाने की मांग दोहराई. बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे.

गठबंधन की प्रमुख मांगों में प्री-SIR मतदाता सूची का इस्तेमाल, नाम हटाने से पहले नोटिस और अपील का अवसर, युवा मतदाताओं के लिए आसान पंजीकरण, बैलेट पेपर से मतदान और चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करना शामिल है.

Rahul Gandhi India INDIA bloc

Recent News