न्यूजीलैंड की टीम पहले ही समझ गई थी, आज आएगा रोहित का तूफान

Abhishek Shandilya 09 Mar 2025 10:24: PM 3 Mins
न्यूजीलैंड की टीम पहले ही समझ गई थी, आज आएगा रोहित का तूफान

नई दिल्ली: मार्टिन गुप्टिल के एक थ्रो ने सवा सौ करोड़ भारतीयों का दिल तोड़ दिया था. महेंद्र सिंह धोनी के पूरे करियर में कभी किसी ने उन्हें भावुक या रोते हुए नहीं देखा था, लेकिन उस दिन न्यूज़ीलैंड ने अपने खेल से महेंद्र सिंह धोनी के साथ पूरे हिन्दुस्तान को रुलाया था. इस बात का अंदाज़ा न्यूज़ीलैंड की टीम को पहले ही हो गया था कि रोहित शर्मा बदला चुकाने उतरेंगे! साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ कैच पकड़ने के दौरान हेनरी का कंधा चोटिल हो गया था.

हेनरी फिलहाल न्यूज़ीलैंड के मुख्य गेंदबाज़ हैं, लेकिन जब वो मैच शुरू होने से पहले प्रैक्टिस के लिए आए तो उन्होंने कई गेंद फेंकी, लेकिन जब कंधा झुक गया तो वो फूट-फूटकर रोने लगे. ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई! हालांकि बाद में रोहित और विराट कोहली को न्यूज़ीलैंड टीम के ड्रेसिंग रूम में जाते भी देखा गया था. सीधा मतलब है कि खेल हार जीत का हिस्सा ज़रूर होता है. लेकिन भारतीय कभी भी किसी के रोने पर खुश नहीं होते हैं, 2019 विश्वकप का सेमीफाइनल था. न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराया था.

ये उसका सबसे सटीक बदला माना जा रहा है! रोहित शर्मा और विराट कोहली जीत के लिए इतने उतावले थे कि वो कुलदीप यादव की एक गलती पर चार बात सुनाते देखे गए! वो कोई गलती नहीं चाहते थे, न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम रोहित और विराट कोहली के अनुभव के आगे हार गई! कप्तानी की ऐसी मिसाल पेश की गई है कि दुनिया का हर दिग्गज रोहित की कप्तानी की बारिकियां देख रहा है.

वरूण चक्रवर्ती का प्रयोग ऐसा किया कि कोई भी कीवी बल्लेबाज़ ठीक से सामना नहीं कर पाया! 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत ही शानदार थी. ओवर की दूसरी गेंद पर ही रोहित शर्मा ने छक्का मारा था..उस एक छक्के के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम नहीं लौट पाई! मैच के बाद हर खिलाड़ी रो रहा था. रोहित शर्मा और विराट कोहली का डांस देखने के लिए पूरा इंडिया बेताब था.2013 के बाद भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी उठाई है, लगातार ICC के फाइनल में रोहित का दिल टूट रहा था. लेकिन हर बार कहानी एक जैसी कोई नहीं होती है!

बीच मैदान पर रोहित शर्मा अचानक गला पकड़कर खड़े हो जाते हैं, मैच का दूसरा ओवर ही चल रहा था. गिल रन के लिए दौड़ते हैं, दूसरा रन भी पूरा होता है, उसके ठीक बाद रोहित शर्मा की सांस बढ़ जाती है, बाहर बैठी पत्नी के चेहरे पर तनाव साफ देखा जा सकता है! साल 2000 में भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम के बीच ही ICC का चैंपियन ट्रॉफी मुकाबला हुआ था.

सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत फाइनल में हार गया था.तब युवराज अपना पहला ICC मुकाबला खेल रहे थे! आज 25 साल बाद भारत ने उस हार का बदला भी चुका लिया! रोहित शर्मा का बैटिंग स्टाइल कुछ ऐसा था कि जब जिम्मी गेंदबाज़ी करने आए तो दो गेंद वो छोड़ देते हैं, लेकिन तीसरी गेंद पर वो शानदार छक्का मारते हैं, 82 मीटर का छक्का देख पूरा स्टेडियम गूंज जाता है! लेकिन इस जीत का अगर कोई सबसे बड़ा सितारा है तो वो हैं कुलदीप यादव, मैच में न्यूज़ीलैंड भारत पर हावी हो चुकी थी. मैच शुरुआत होने के कुछ ओवर के बाद ही टीम इंडिया पिछड़ रही थी.

चक्रवर्ती को बुलाया गया, पहला विकेट उन्होंने निकाला उसके बाद कुलदीप को रोहित ने गेंद पकड़ाई, पहले रचिन रविन्द्र को आउट किया, उसके बाद विलियम्सन को out कर न्यूज़ीलैंड की कमर तोड़ दी! 2023 में जब भारत विश्वकप हारा तब पूरा देश रोया था. लेकिन आज पूरा भारत जश्न मना रहा है. भले ही दोनों साल अलग-अलग हैं, लेकिन किरदार एक हैं..रोहित और विराट के साथ पूरी टीम रोई थी. आज पूरी टीम डांस करती है, पूरा हिन्दुस्तान खुशियां बांटता है.

india beat new zealand champions trophy rohit sharma rohit sharma man of the match

Recent News