पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल समझौते और भारत को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में गीदड़भभकी दी है। ARY न्यूज पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल समझौते और भारत को लेकर पाकिस्तानी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पानी पाकिस्तान की सुरक्षा का अहम हिस्सा है। यदि भारत ने सिंधु जल समझौते में बदलाव करने या जल प्रवाह को रोकने की कोशिश की, तो इसे पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखा जाएगा। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का यह बयान पाकिस्तान में गिरते जल स्तर के बीच आया है।
भारत ने वर्ष 2025 में पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान के जल संसाधनों एवं कृषि पर संकट गहरा गया है। वर्ष 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता हुआ था। भारत ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को समर्थन मिलना बंद नहीं होता, तब तक सिंधु जल समझौते को बहाल नहीं किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में भी भारत ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियां पहले जैसी नहीं रह गई हैं। भारत ने इसे एक पुरानी संधि बताय़ा।