काजी समेत तीन लोगों ने नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार रुपए

Amanat Ansari 22 Jun 2026 02:53: PM 1 Mins
काजी समेत तीन लोगों ने नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार रुपए

फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक मस्जिद के काजी समेत तीन लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ बेहद घिनौना अपराध किया. मुख्य आरोपी काजी ने लड़की का रेप किया, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपए मांगे. पुलिस की क्राइम ब्रांच और महिला थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमर राजा (मुख्य आरोपी, काजी), मोहम्मद शहनवाज और सादमान के रूप में हुई है. तीनों बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं. 2022 में मुख्य आरोपी कमर राजा (जो गांव की मस्जिद में काजी था) की मुलाकात पीड़िता से हुई. उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली.

बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा. 2026 में शहनवाज और सादमान के हाथ वह मोबाइल फोन लग गया, जिसमें वीडियो थी. दोनों ने भी पीड़िता को धमकाकर 50 हजार रुपए मांगे.

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 6 जून को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बिहार में विशेष टीम भेजकर सभी तीनों को पकड़ लिया. उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

महिला थाना एसएचओ उषा ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. नाबालिग की सुरक्षा और न्याय के लिए पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन ऐसे जघन्य अपराधों पर सख्त से सख्त सजा की मांग तेज हो गई है.

Qazi Raped Faridabad rape Faridabad Rape News

Recent News