मेरठ : वो घर में बुर्के में रहती, बाहर मॉडर्न दिखती, दिल्ली से मेरठ व्बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची और अरेस्ट हो गई. पहले नशे में धूत होकर शोर-शराबा किया, फिर वर्दी पर हाथ डाल दिया. उंगली दिखाकर बोली तेरी औकात क्या है. 2 महिला सिपाही और महिला दारोगा से भी भिड़ी, बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ.
मेरठ के सरधना चर्च के पास एक लड़की नशे में धुत होकर खूब शोर-शराबा करती है. जब पुलिस पहुंचती है, तो सीधा पुलिसकर्मियों से भिड़ जाती है. उसके साथ खड़ा लड़का बार-बार उसको गाड़ी में बिठाने की कोशिश करता है. शांत रहने को कहता है, लेकिन वो नहीं सुनती, क्योंकि शराब का नशा और अपना रसूख उसके सिर चढ़कर बोल रहा था. एक बार तो लड़के ने उसे गाड़ी में बिठाकर गेट भी बंद कर दिया, पर वो नहीं मानी. दोबारा उतरकर पुलिसकर्मियों से भिड़ गई, और कहने लगी तेरी औकात क्या है.
एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों का पक्ष लेता है, तो उसे ये लड़की थप्पड़ जड़ देती है। इसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो ये आधी रात को बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा करने के मूड में हो, लेकिन वो शायद ये भूल गई कि अब यूपी और यूपी पुलिस दोनों बदल चुके हैं.
जब ये नहीं मानी तो वहां महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम बुलाई जाती है, जिसमें महिला दारोगा और महिला सिपाही सबके साथ ये लड़की उलझ जाती है, और उसके बाद इसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाता है. जहां थाने में रहने के बाद इसकी न सिर्फ अकड़ ढीली हो जाती है, बल्कि ये भी पता चल जाता है कि कायदा तोड़ा तो क्या अंजाम होगा. दोनों गाड़ियां जिससे ये भौकाल जमाने की कोशिश कर रहे थे, महिंद्रा थार और टाटा पंच, उसे सीज कर दिया जाता है.
लड़की की पहचान रशीदनगर लिसाड़ी गेट के रहने वाले इंतजार की बेटी शाहीन के रूप में होती है
एक लड़के की पहचान महबूब के बेटे परवेज और दूसरे की प्रियांश मवाना के रूप में होती है.
अब पुलिस इस मामले की जांच के बाद और कार्रवाई कर सकती है, लेकिन जिस तरीके से इस लड़की ने किया, और फिर पुलिस ने एक्शन लिया, वो साफ बता रहा है यूपी की कानून व्यवस्था अब बदल चुकी है. तभी तो सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं अब कोई माफिया खुले में हथियार लहराते नहीं घूम सकता.