एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला, अचानक आया हमलावर और बरसा दी कुल्हाड़ी!

Global Bharat 22 Jun 2026 04:52: PM 1 Mins
एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला, अचानक आया हमलावर और बरसा दी कुल्हाड़ी!

बिहार : गोपालगंज जिले में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया. यह वारदात बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में हुई, जहां विजेंद्र नाथ अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे. इसी दौरान गांव का ही रहने वाला राजेश साह वहां पहुंचा और किसी बात का मौका दिए बिना अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

हमले में विजेंद्र नाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए. कुल्हाड़ी के वार से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं, जिसके बाद वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया.

डॉक्टरों के अनुसार चोट काफी गंभीर थी, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पहले पटना एम्स और बाद में पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया. फिलहाल उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है. उनकी हालत को लेकर परिवार और शुभचिंतकों में चिंता बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में हमले के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़े होने के कारण मामला सुर्खियों में आ गया है.

Pankaj Tripathi Brother Attack Vijendra Nath Tiwari Gopalganj Axe Attack Barauli Police Action Rajesh Sah Arrested

Description of the author

Recent News