मथुरा के डीएम को कहो, खुद वहां जाएं...CM योगी ने जनता दर्शन में दिया आदेश

Global Bharat 22 Jun 2026 04:05: PM 1 Mins
मथुरा के डीएम को कहो, खुद वहां जाएं...CM योगी ने जनता दर्शन में दिया आदेश

लखनऊ : प्रदेश के लखनऊ के सीएम आवास 5 कालीदास मार्ग पर जनता दर्शन के दौरान सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं. हालांकि, एक समस्या ऐसी थी, जिसे सुनते ही सीएम योगी ने सीधा मथुरा डीएम को आदेश जारी कर दिया, क्योंकि मामला जनता की परेशानी और योगी के पसंदीदा विषय दोनों से जुड़ा हुआ था. 

बुजुर्ग ने शिकायत की कि सीएम साहब हमारे यहां चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया गया है, इसकी शिकायत स्थानीय लेवल पर कई बार कर ली, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. जिसे सुनते ही सीएम योगी कहते हैं कि मथुरा के डीएम स्वयं मौके पर जाएं और यथास्थिति देखें, अतिक्रमण होने की स्थिति में इसे तत्काल हटाएं और दोषियों पर कार्रवाई करें.

लेकिन इसी के साथ सीएम योगी बाकी जिलों के अधिकारियों को भी बड़ा आदेश जारी कर देते हैं, वो साफ कहते हैं कि अतिक्रमण की शिकायत कतई बर्दाश्त नहीं होगी. सभी अधिकारी, प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, विकास प्राधिकरण समेत जिम्मेदार संस्थाएं नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग भी करती रहें. क्योंकि, इससे पहले भी सीएम योगी ये कह चुके हैं कि माफियाओं से कब्जा छुड़वाना मेरा पसंदीदा विषय है.

इनके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, बिजली के तार, पुलिस, राजस्व से जुड़ी शिकायतें भी सीएम योगी को मिली, जहां सीएम योगी ने पीड़ितों की बातें सुनीं. फिर उन्हें आश्वस्त किया आपकी समस्याओं का भी समाधान होगा. किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार हर परिस्थिति में 25 करोड़ प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है.

CM Yogi Janta Darshan Mathura Chakroad Encroachment Yogi Adityanath Order Mathura DM Action UP Encroachment Removal Drive

Description of the author

Recent News