पानी पर युद्ध की धमकी! पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- "अगर जल सुरक्षा पर खतरा तो भारत से लड़ेंगे"

Amanat Ansari 22 Jun 2026 02:07: AM 1 Mins
पानी पर युद्ध की धमकी! पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले-

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को युद्ध की खुली धमकी दे डाली है. उन्होंने कहा कि पानी पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम हिस्सा है. अगर भारत सिंधु नदी प्रणाली के पानी को रोकने या उसके प्रवाह को बदलने की कोशिश करता है, तो पाकिस्तान इसे युद्ध का कारण मानकर सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.

पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत में ख्वाजा आसिफ ने कहा, ''जिस क्षण हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है और पानी भी उसका हिस्सा है, हम भारत के खिलाफ युद्ध करने से नहीं हिचकेंगे.''

क्यों दिया यह बयान?

यह तीखा बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित रखने का फैसला किया है. हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा था कि भारत सिंधु नदी प्रणाली का पानी पाकिस्तान पहुंचने से रोकने की दिशा में काम कर रहा है. इसी बयान के बाद पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है. 1960 की सिंधु जल संधि के तहत छह नदियों का पानी बंटवारा तय है, लेकिन भारत अब आतंकवाद समाप्त होने तक इसे लागू नहीं करने की बात कर रहा है.

Pakistan India Pakistan defence minister Khawaja Asif Water security

Recent News