लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया है. सीएम ने कहा कि अब किसी भी दुष्कर्मी या छेड़छाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने साफ चेतावनी देते हुए कहा, "जो हमारी बेटियों से छेड़छाड़ करेगा, उसे सीधा यमराज के पास भेज दिया जाएगा."
योगी का सख्त रुख
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लिया जाए और किसी भी अपराधी को कानूनी प्रक्रिया का बहाना लेकर बचने का मौका न दिया जाए.
यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है. योगी सरकार पहले ही गैंगस्टरों, माफियाओं और अब महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर चल रही है. CM योगी का संदेश स्पष्ट है. यूपी अब अपराधियों के लिए सुरक्षित जगह नहीं रहा. बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.