ससुराल से लौटते ही नवदंपति ने साथ लगाई फांसी! ग्वालियर में एक साल पुरानी शादी का दर्दनाक अंत!

Amanat Ansari 22 Jun 2026 12:13: AM 1 Mins
ससुराल से लौटते ही नवदंपति ने साथ लगाई फांसी! ग्वालियर में एक साल पुरानी शादी का दर्दनाक अंत!

ग्वालियर: ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक साल पहले शादीशुदा नवदंपति विनोद प्रजापति और लक्ष्मी प्रजापति ने ससुराल से लौटने के कुछ घंटों बाद एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

दोनों रात को भिंड में लक्ष्मी के मायके में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटे थे. घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर तेज झगड़ा हो गया. कमरे में बिखरे सामान, जमीन पर बुरी तरह टूटे दोनों के मोबाइल फोन और बिना खाए रखी रात की थाली इस बात का संकेत दे रहे हैं कि विवाद कितना गंभीर रहा होगा.

घटना का खुलासा

शाम को जब विनोद का छोटा भाई हिमांशु कमरे का दरवाजा बंद पाया और बार-बार पुकारने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पिता लाखन सिंह को सूचना दी. पिता के पहुंचने पर पुलिस को बुलाया गया. हस्तिनापुर थाना पुलिस की टीम ने कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दोनों एक ही फंदे पर लटके मिले.

पुलिस के अनुसार, फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण साइबर एक्सपर्ट की मदद से डेटा रिकवर करने की कोशिश की जा रही है. लक्ष्मी के मायके वालों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे.

उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं. जांच चल रही है और आत्महत्या के पीछे की असली वजह पता लगाई जा रही है. यह घटना पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर गई है.

Madhya Pradesh Gwalior suicide Gwalior suicide case Gwalior Police crime

Recent News