नई दिल्ली: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच भारत लगातार मदद भेज रहा है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जानकारी दी है कि भारत का पांचवां राहत विमान नेपाल के लिए रवाना हो चुका है. इस विमान में 5.5 टन जरूरी दवाइयां, विशेष बचाव उपकरण और 11 सदस्यों की स्पेशल रेस्क्यू टीम शामिल है.
इससे पहले भारत मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) के तहत नेपाल को चार खेप भेज चुका है. इनमें कुल 57.5 टन से अधिक राहत सामग्री, जनरेटर, मेडिकल टीमें और खोज-बचाव दल शामिल रहे हैं. भारत एनडीआरएफ के विशेषज्ञों और जरूरी उपकरणों के साथ नेपाल में फंसे लोगों को निकालने और संपर्क मार्ग बहाल करने में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है.
अब तक भारत ने नेपाल को क्या-क्या मदद भेजी है?
नेपाल पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 26 अगस्त को ग्लेशियर फटने से आई इस बाढ़ में अब तक 1,127 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. भारत समेत कई देशों की मदद इस आपदा से निपटने में नेपाल के काम आ रही है.