India vs New Zealand 2nd Test: वाशिंगटन सुंदर-अश्विन ने ढाया कहर, 259 रनों पर ढेर हुई कीवी टीम 

Lalit Prakash 24 Oct 2024 07:07: PM 1 Mins
India vs New Zealand 2nd Test: वाशिंगटन सुंदर-अश्विन ने ढाया कहर, 259 रनों पर ढेर हुई कीवी टीम 

India vs New Zealand 2nd Test: भारत न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीन टेस्ट मैचों के सीरिज में दूसरा टेस्ट शुरू हो गया है. दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान टॉम लैथम 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए और तब न्यूजीलैंड का स्कोर था मात्र 32 रन. लैथम और कॉन्वे की जोड़ी शुरुआत में बेहत संभल कर खेल रही थी. लेकिन अश्विन की गुगली में न्यूजीलैंड के कप्तान अपना विकेट दे बैठे.

लैथम के आउट होते ही साथ देने आए विल यंग भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक सके और अश्विन का शिकार होकर पवेलियन लौट गए. विल यंग के बाद भारतीय मूल के रचिन रविंद्र बैटिंग करने आए और जैसी उम्मीद होती है, वो संभल कर खेले. इस दौरान कॉन्वे और रचिंद्र के बीच अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन यह न्यूजीलैंड के लिए काफी नहीं था.

138 रनों पर ड्वैन कॉन्वे 76 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कॉन्वे का शिकार भी अश्विन ने ही किया. इस विकेट के बाद न्यूजीलैंड की पारी संभल नहीं सकी और वाशिंगटन सुंदर की फिरकी में पूरी कीवी टीम ढेर हो गई. सुंदर ने अति सुंदर प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम के 7 बल्लेबाजों को आउट किया. रचिन रविंद्र का महत्वपूर्ण विकेट भी सुंदर ने ही लिया.

विशंगटन सुंदर की टेस्ट में वापसी लंबे समय बाद हुई है. लेकिन सुंदर ने मौके पर चौका लगा दिया. वाशिंगटन सुंदर का यह करियर बेस्ट प्रदर्शन है. पूरी कीवी टीम को भारतीय स्पीनर्स ने ही लपेट दिया. भारतीय तेज गेंदवाजों को कोई विकेट लेने का मौका ही नहीं मिला. पूरी न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर धाराशायी हो गई.

जवाब में बैटिंग करने आई भारतीय टीम का भी पहला विकेट जल्दी ही गिर गया. कप्तान रोहित शर्मा बगैर खाता खोले ही टीम शाउदी की गेंद पर अपना ऑफ स्टंप गंवा बैठे. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन था. यशस्वी जायसवाल 6 और शुभमन गिल 10 रन के निजी स्कोर पर नावाद पवेलियन लौट गए.   

Ind vs Nz LIVE India vs New Zealand LIVE Ind vs NZ Ind vs Nz 2nd Test

Recent News