IND vs USA T20 World Cup 2026 Live: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप A के इस रोमांचक मुकाबले में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, और उनकी गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले (पहले 6 ओवर) के अंदर ही 4 बड़े विकेट गिर गए. अभिषेक शर्मा (0), ईशान किशन 20 रन, तिलक वर्मा 25 रन और शिवम दुबे बिना खाता खोले आउट हो गए.