IMD Wether Update : सूरज बरसाएगा आग, बादल मचाएंगे तबाही, 17 राज्यों में तूफान-बारिश का रेड अलर्ट

Global Bharat 18 May 2026 12:31: PM 1 Mins
IMD Wether Update : सूरज बरसाएगा आग, बादल मचाएंगे तबाही, 17 राज्यों में तूफान-बारिश का रेड अलर्ट

IMD Wether Update : देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. एक तरफ दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का खतरा मंडरा रहा है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है. आने वाले कुछ दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं,  दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. 

मौसम विभाग के अनुसार 18 मई से मध्य प्रदेश, विदर्भ और कई अन्य राज्यों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भी गरज के साथ बारिश का अनुमान है. इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है. अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड में 19 और 20 मई को तेज आंधी चल सकती है, जबकि जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. प्रयागराज, गाजीपुर, उरई और आगरा में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है. वहीं, मेरठ और इटावा में रात का तापमान भी बढ़ा हुआ दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. 

Heatwave Alert India Delhi Weather Update IMD Rain Warning North India Heatwave Thunderstorm Alert 2026

Description of the author

Recent News