टीम इंडिया की जीत के दो हीरो, इन 2 वजहों से पाकिस्तान का कटा लाहौर का टिकट

Abhishek Chaturvedi 23 Feb 2025 10:21: PM 2 Mins
टीम इंडिया की जीत के दो हीरो, इन 2 वजहों से पाकिस्तान का कटा लाहौर का टिकट

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को टीम इंडिया ने 6 विकेट से हरा दिया है, चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में टीम इंडिया ने जहां शान से सेमीफाइनल में एंट्री ले ली तो वहीं पाकिस्तान भारत के हाथों हार के बाद लाहौर जाने वाला है, उसकी चैंपियंस ट्रॉफी से छुट्टी हो गई है, 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 8 ओवर रहते ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया, विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए, चौके से अपना शतक पूरा किया और टीम इंडिया को जीत दिलाई, तो वहीं कुलदीप यादव भी तीन विकेट चटकाकर जीत के हीरो बन गए.

अगर आपने मैच देखा होगा तो समझ गए होंगे कैसे पाकिस्तान ने शुरुआत से ही सुस्त बैटिंग की, उसके बाद गेंदबाजों ने भी धोखा दे दिया, दुबई की पिच पर पहले ही ओवर से रोहित-गिल की जोड़ी और कोहली-श्रेयस ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को ऐसा धोया कि हिंदुस्तान में जीत का जश्न मनने लगा, जबकि पाकिस्तान में फैंस टीवी तोड़ने लगे, अपने ही खिलाड़ियों को कोसने लगे.

बता दें कि 141 रन बनाने के बाद पाकिस्तान की पूरी टीम आउट होकर पवेलियन लौट गई है थी. सुरुआत में सधी हुई बल्लेबाजी करने के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए, जिसके बाद पाकिस्तान को संभलने में काफी समय लग गया. कप्तान मोहम्मद रिजवान और साउद सकील ने किसी तरह टीम को संभाला और स्कोर को 150 के पार पहुंचाया.

इसी बीच कप्तान रिजवान के रूप में पाकिस्तान को बड़ा झटका लग गया.  मोहम्मद रिजवान अक्षर पटेल की गेंद पर कैच आउट हो गए. फिर कुछ ही देर के बाद सउद सकील भी चलते बने. जिसके बाद सलमान आगा, तैय्यब ताहीर भी जल्द-जल्दी आउट हो गए. हालांकि खुशदिल शाह ने थोड़ी उम्मीद दिखाई, लेकिन वह भी कुछ ज्यादा नहीं कर पाए और 38 रन बनाने के बाद आउट हो गए.

खुशदील शाह से पहले, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ आउट हुए. वहीं 10 विकेट के रूप में खुशदील शाह आउट हुए. शाहीन अफरीदी ने 0 रन, नसीम शाह ने 14 और हारिस ने 8 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 241 रने बनाकर ऑल आउट हो गई. पूरे मैच के दौरान पाकिस्तान की तरफ से मात्र 3 ही छक्के लगाए गए.

151 के स्कोर पर पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. 46 के स्कोर पर पाकिस्तान के बाद आउट हो गए. उन्हें अक्षर पटेल ने आउट कर दिया. पाकिस्तान को दूसरा झटका लग गया है. पहले हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का शिकार किया. वहीं अब अक्षर पटेल ने इमाम को रन आउट कर दिया. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यह मैच दुबई में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने 4.2 ओवर में 24 रन बना लिया है.

वहीं अभी तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज को विकेट नहीं मिली है. इसी बीच भारत के ऑपनर बल्लेबाज को चोट लग गई है. वह मैदान से बाहर चले गए हैं. इसी बीच टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में पहला किया गया है. रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या की ओर गेंद फेंकी. इसी के साथ हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम को आउट कर दिया है. बाबर 26 बॉल पर 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 

india vs pakistan pakistan vs india icc champions trophy 2025 champions trophy 2025

Recent News