ओमान के पास जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत; 19 भारतीय चालक दल में शामिल

Amanat Ansari 23 Sep 2026 08:53 PM 1 Mins
ओमान के पास जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत; 19 भारतीय चालक दल में शामिल

नई दिल्ली/मस्कट: भारत की ओर जा रहे जहाज एमवी केप दाओ (MV Cape Dao) पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इसकी पुष्टि की. दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है. जहाज पर कुल 19 भारतीय नागरिक सवार थे.

दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ''इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से हम गहरे दुखी हैं. शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं.'' दूतावास ने आरपीएसएल एजेंसी के साथ समन्वय और मृतक के परिवार से संपर्क बनाए रखने की बात कही. फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी वायपर सूरज यादव के रूप में की है.

यूनियन ने कहा कि जहाज पर 28 चालक दल के सदस्य थे, जिनमें 20 भारतीय शामिल थे. (दूतावास ने 19 भारतीयों का जिक्र किया है.) FSUI के अनुसार, जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला हुआ. एक टॉरपीडो पोर्ट साइड सी-डेक (आवास क्षेत्र) पर और दूसरा पोर्ट साइड हल (इंजन रूम के पास) पर लगा. यूनियन ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास नागरिक नाविकों की जान खतरे में है.

उन्होंने तुरंत जवाबदेही, सुरक्षित मार्ग और सूरज यादव समेत अन्य भारतीय नाविकों के लिए न्याय की मांग की. यूनियन ने लिखा, ''आश्वासन बेकार हैं. होर्मुज के आसपास निर्दोष नागरिक नाविकों की हत्या हो रही है.'' भारतीय दूतावास जहाज पर मौजूद सभी चालक दल सदस्यों की सुरक्षा के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ संपर्क में है.

MV Cape Dao attack Indian national killed Indian Embassy Oman

Recent News