योगी, डिप्टी सीएम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री... सभी लड़ेंगे चुनाव, जाने बीजेपी का क्या है बड़ा प्लान!

Global Bharat 25 Sep 2026 11:05 PM 1 Mins
योगी, डिप्टी सीएम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री... सभी लड़ेंगे चुनाव, जाने बीजेपी का क्या है बड़ा प्लान!

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और टिकट बंटवारे की तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं. हाल ही में भाजपा ने यूपी के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति भी की है.

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने कई बड़े नेताओं को सीधे चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. पार्टी के भीतर चर्चा है कि 2022 की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम को विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. इसके अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी विधानसभा टिकट देने पर विचार चल रहा है.

सूत्रों का दावा है कि योगी सरकार के कुछ मौजूदा मंत्रियों को भी विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है. वहीं, ऐसे नेताओं पर भी नजर है जो पहले लोकसभा या राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं. भाजपा कुछ पूर्व सांसदों को विधानसभा टिकट देकर चुनावी६ मैदान में उतार सकती है.

इसके साथ ही पार्टी संगठन से जुड़े 5-6 प्रमुख पदाधिकारियों को भी विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी की चर्चा है। इन नेताओं को उनकी राजनीतिक पकड़, संगठन में भूमिका और संबंधित क्षेत्रों में प्रभाव के आधार पर जिम्मेदारी दी जा सकती है.

भाजपा इस बार उम्मीदवार चयन में कई स्तरों पर मंथन कर रही है. पार्टी ने कमजोर और कम अंतर से जीती सीटों पर अलग रणनीति बनानी शुरू कर दी है. वहीं, संगठन में हालिया बदलावों को भी 2027 की चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है.

Yogi Adityanath UP BJP 2027 UP Assembly Election 2027 BJP Candidates Uttar Pradesh Politics

Description of the author

Recent News