हिंदू नाम महेंद्र बनकर TCS अफसर से दोस्ती, फिर रेप और ब्लैकमेलिंग, मुस्लिम शाहरुख गिरफ्तार

Global Bharat 12 Aug 2026 11:01: AM 1 Mins
हिंदू नाम महेंद्र बनकर TCS अफसर से दोस्ती, फिर रेप और ब्लैकमेलिंग, मुस्लिम शाहरुख गिरफ्तार

भोपाल : इंदौर की एक TCS अधिकारी युवती ने देवास के शाहरुख बेग उर्फ महेंद्र चंद्रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती के मुताबिक आरोपी ने खुद को हिंदू युवक महेंद्र सिंह चंद्रावत बताकर उससे दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद निजी फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है. देवास पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात पुणे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने खुद को देवास का रहने वाला और कारोबार से जुड़ा बताया. युवती का आरोप है कि आरोपी उसे देवास स्थित अपने घर ले गया, जहां उसने उसकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाए। बाद में उसे आरोपी की असली पहचान का पता चला.

युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने उसके निजी फोटो-वीडियो को हथियार बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसके मुताबिक अलग-अलग तरीकों से उससे करीब 8 से 10 लाख रुपये लिए गए.

आरोप यह भी है कि उसके नाम पर मोबाइल फोन और लोन लिए गए, जिनकी EMI वह अभी भी चुका रही है. कथित लेन-देन के चलते उसके दो बैंक खाते फ्रीज होने की बात भी सामने आई है.

मामले में पीड़िता ने आरोपी पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को इंदौर के राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर देवास की सेंट्रल कोतवाली पुलिस को सौंपा.

 पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और धमकी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.

Indore TCS Officer Rape Case Shahrukh Beg Arrested Mahendra Chandravat Fake Identity .TCS Officer Blackmailing Case Indore Rape and Blackmail Case

Description of the author

Recent News