कंधे पर कांवड़, साथ में पत्नी... अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन बने कांवड़ियां, जमकर हो रही तारीफ

Global Bharat 12 Aug 2026 09:44: AM 1 Mins
कंधे पर कांवड़, साथ में पत्नी...  अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन बने कांवड़ियां, जमकर हो रही तारीफ


लखनऊ : अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नीरज कुमार जादौन का कांवड़ यात्रा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एसएसपी नीरज कुमार जादौन कंधे पर कांवड़ लेकर भगवान शिव के धाम की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं. दोनों ने खेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की.

वायरल वीडियो में नीरज कुमार जादौन आम कांवड़ियों की तरह लाइन में खड़े दिखाई देते हैं. पुलिस अधिकारी की वर्दी के बजाय कांवड़िया रूप में उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. मंदिर में पत्नी के साथ पूजा करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं.

बता दें कि नीरज कुमार जादौन 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक वर्तमान में अलीगढ़ के SSP पद पर तैनात हैं.उनकी अलीगढ़ में तैनाती 18 सितंबर 2025 से है.

इस साल कांवड़ यात्रा को लेकर अलीगढ़ पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. जुलाई में खेरेश्वर समेत प्रमुख शिव मंदिरों पर डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था. कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने दिशा-निर्देश जारी किए थे.

इसी कांवड़ यात्रा के दौरान SSP नीरज कुमार जादौन का खुद कांवड़ लेकर पत्नी के साथ मंदिर पहुंचना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग उनके इस धार्मिक अंदाज की तस्वीरें और वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं.

Aligarh SSP Neeraj Kumar Jadaun Neeraj Jadaun Kanwar Yatra Aligarh Khereshwar Mahadev Temple SSP Viral Video Kanwar Yatra 2026

Description of the author

Recent News