जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़कर भागी, उसी ने सूटकेस में कर दिया पैक. प्यार, बेवफाई फिर हत्या की दर्दनाक कहानी

Rahul Jadaun 11 Aug 2026 07:36: PM 2 Mins
जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़कर भागी, उसी ने सूटकेस में कर दिया पैक. प्यार, बेवफाई फिर हत्या की दर्दनाक कहानी

वाराणसी: दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिल्वासा में हुई एक सनसनीखेज महिला हत्याकांड का गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी पिछले दो महीनों से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर बनारस में छुपा हुआ था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक महिला और आरोपी के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध थे, इसी प्रेमी के लिए वो अपने पति को छोड़ कर चली गई थी. लेकिन प्रेमी के परिवार को ये रिश्ता रास नहीं आया और उन्होंने बेटे की शादीशुदा प्रेमिका को स्वीकर करने से इनकार कर दिया, जिसका बाद प्रेमी जोड़ा घर छोड़ कर चला जाता है और दोनों सिल्वासा में एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे।

  • 2 महीने पहले हुई वारदात: लगभग दो महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी।
  • कमरे में ताला बंद कर हुआ फरार: हत्या करने के बाद शातिर आरोपी कमरे के बाहर ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।
  • बदबू आने पर हुआ खुलासा: कई दिनों तक बंद कमरे से जब तेज दुर्गंध आने लगी, तो मकान मालिक और पड़ोसियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर महिला का शव काफी हद तक सड़-गल चुका था।

बनारस से ऐसे हत्थे चढ़ा आरोपी

घटना के बाद से ही सिल्वासा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और तकनीकी इनपुट की मदद से आरोपी के लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया।

  1. सटीक लोकेशन ट्रेस: सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में छिपा हुआ है और अपना नाम-पहचान बदलकर रह रहा है।
  2. संयुक्त छापेमारी: सिल्वासा पुलिस की टीम ने तुरंत वाराणसी पहुँचकर स्थानीय पुलिस की मदद से रणनीतिक तरीके से इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।
  3. ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया गया: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे ट्रांजिट रिमांड पर सिल्वासा ले जाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि आपसी अनबन और गुस्से के आवेश में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटना में प्रयुक्त साक्ष्यों को इकट्ठा करने में जुटी है।

#SilvassaMurderCase #VaranasiNews #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #LatestCrimeNews #SilvassaPolice

Recent News